फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fixing fault without safety device

बिना सुरक्षा उपकरण के ठीक करवा रहे फॉल्ट

Fri, 14 Feb 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Fixing fault without safety device
मऊ। संविदा पर तैनात कर्मचारियों की जान बिजली विभाग के लिए कोई मायने नहीं रखती है। बिजली विभाग के कर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़कर काम करने को विवश हैं। सुरक्षा उपकरणों के अभाव में हर माह संविदा बिजली कर्मचारी किसी न किसी हादसे का शिकार हो रहे हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा एवं उनके हकों की मांग को लेकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी उदासीन हैं।
विज्ञापन

जिले के तीन डिवीजन के नौ सब डिवीजन पर 600 कर्मचारी आउटसोर्सिंग के तहत ओरियंट सिक्योरिटी सॉलूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा रखा गया है। जबकि जिले में केवल 25 स्थायी लाइनमैन है। नियमानुसार बिजली के पोल पर केवल लाइनमैन ही चढ़ सकता है। लेकिन विभाग और कंपनी के ठेकेदार द्वारा संविदा कर्मचारियों को खंभों पर चढ़ाकर तार खींचने या फाल्ट सुधारवाने जैसे कार्य कराए जाते हैं। बिना सुरक्षा उपकरणों के ये संविदा कर्मी आए दिन खंभे से गिरकर घायल हो रहे हैं। बीते रविवार को कोपागंज में एक कर्मचारी खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली लाइन पर काम करने के लिए रबर के दास्ताने, प्लास, पेंचकस, टेस्टर, झूला, डिस्चार्ज के साथ सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, जूता होना अनिवार्य होता है। सुरक्षा के बिना ही 30 से 40 फीट ऊंचाई पर काम करने वाले कर्मचारी बिना सेफ्टी बेल्ट के काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed