{"_id":"6aee2b6b82a912084c04cc45","slug":"five-thousand-vehicles-sold-on-dhanteras-bullion-business-worth-25-crores-mau-news-c-295-1-svns1028-154686-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: धनतेरस पर पांच हजार बिके वाहन, 25 करोड़ का हुआ सराफा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: धनतेरस पर पांच हजार बिके वाहन, 25 करोड़ का हुआ सराफा कारोबार
विज्ञापन
धनतेरस पर नगर के घास बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स पर खरीदारी करते ग्राहक। स्रोत- स्वयं
मऊ। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न प्रमुख बाजारों में ऑटो, सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े सहित हर ट्रेड की दुकानों, प्रतिष्ठानों पर खूब धन बरसा। खरीदारी के लिए लोग सुबह से देर शाम तक बाजारों में ही जमे रहे। बाजार सजे-धजे नजर आए। लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर महिलाओं ने आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी की। धनतेरस पर चांदी और सोने के सिक्कों की भी खासी मांग रही। बर्तन, सर्राफा, मूर्तियों आदि की दुकानों पर पांव रखने की जगह नहीं मिली। अपने सामर्थ्य के अनुसार हर लोगों ने किसी न किसी वस्तु की खरीदारी की। कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस पर करीब 5000 वाहन बिके। साथ ही 25 करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार हुआ। इस तरह से करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ।
धनतेरस को लेकर सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। धनतेरस के मद्देनजर सहादतपुरा, मुंशीपुरा, रौजा, चौक, घास बाजार, भीटी सहित मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, रतनपुरा, चिरैयाकोट बाजारों में काफी चहल-पहल रही। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करना काफी शुभ होता है। इस दिन लक्ष्मी घर आती हैं। धनतेरस को देखते हुए बाजारों में काफी चहल-पहल रही। सुबह बिक्री कम रही। दोपहर के बाद नगर सहित हर छोटी-बड़ी बर्तन, मूर्ति, आभूषणों की दुकानों पर भीड़ देखकर कारोबारी भी दंग रह गए। लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीदारी की। बाजार में सबसे अधिक बिक्री बर्तनों की रही। वहीं दूसरे नंबर पर सर्राफा व्यवसाय दिखा। बर्तनों में जहां अधिकांश लोगों ने अपने-अपने जरूरत के हिसाब से कुकर, टिफिन, बाल्टी, गिलास, लोटा,
चम्मच, डिनर सेट, टी सेट, भगोना, ड्रम खरीदा। वहीं अधिकांश लोगों ने छोटी वस्तुएं खरीदकर धनतेरस की रस्म अदायगी की। छोटे बर्तनों में सर्वाधिक बिक्री पीतल के पूजा सामग्रियों की रही। लोगों ने दीपदान, लोटा, घंटी आदि की खरीदारी की। नगर के भीटी में खरीदारी करने आईं मंजू देवी, सरिता सिंह, सीमा यादव का कहना था कि प्रति वर्ष धनतेरस पर सोने के आभूषण, बर्तन आदि सामान की खरीदते हैं। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना गया है। बर्तन व्यवसायी संतोष जायसवाल ने बताया कि धनतेरस पर बाजार ठीक रहा। सर्राफा व्यवसायी विजय सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर अंगूठी, हार, कंगन, सोने, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, गिन्नी, नेकलेस, झुमका की बिक्री सर्वाधिक रही। इलेक्ट्रॉनिक सामान के विक्रेता संजय जायसवाल ने बताया कि बाजार में रोशनी के सामान की ज्यादा बिक्री रही।
विज्ञापन
धनतेरस के दिन जिले के ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक रही। दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों तक की खरीदारों की भीड़ लगी रही। कारोबारी भी इस बार बाजार में अच्छी तेजी की उम्मीद जताया। अंसारी टीवीएस के प्रोपराइटर सादाब अंसारी ने बताया कि इस वर्ष जिले के विभिन्न वाहन शोरूम से पांच हजार वाहनों की बिक्री हुई है। लगभग 30 प्रतिशत से अधिक कारोबार का वृद्धि हुआ है। गत वर्ष 3630 वाहन बिके थे।
25 करोड़ का हुआ सर्राफा कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सर्राफ ने बताया कि इस वर्ष जिले में 25 करोड़ का सर्राफा कारोबार हुआ है। गत वर्ष 20 करोड़ का कारोबार हुआ था।
बर्तन की दुकानों पर सबसे अधिक लगी रही भीड़
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा सहित विभिन्न बाजारों में अधिकांश बर्तन की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। इसके अलावा मूर्तियों के खरीदारी भी लोगों ने जमकर किया। परंपरा का निर्वाह करते हुए सोने, चांदी, आभूषण की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही, लेकिन अपेक्षाकृत सोने के आभूषण की महंगाई को देखते हुए चांदी खरीद कर लोगों ने परंपरा निभाया। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर भी पिछले साल की अपेक्षा भीड़ थोड़ा कम रही।
हर ट्रेड की दुकानों पर ग्राहकों की लगी रही भीड़
चिरैयाकोट। स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में धनतेरस पर्व पर लोगों ने सबसे अधिक खरीदारी झाड़ू, बच्चों की साइकिल और बर्तन की खरीदारी की। हर ट्रेड की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही।
दुकानों पर की जमकर खरीदारी
कुर्थीजाफरपुर। स्थानीय कुर्थीजाफरपुर बाजार में धनतेरस के दिन सुबह से हर ट्रेड के प्रतिष्ठानों पर भारी भीड़ लगी रही। बर्तन, सर्राफा, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।