फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five thefts in 11 days, disclosure still under lock and key

Mau News: 11 दिन में पांच चोरियां, खुलासे पर अब भी ताला

Sat, 30 May 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five thefts in 11 days, disclosure still under lock and key
घोसी कोतवाली और दोहरीघाट थाना क्षेत्र में 11 दिनों के भीतर चोरी की पांच घटनाएं हुईं। इनमें से तीन मामलों में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई, लेकिन अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित न्याय की आस में भटक रहे हैं।
विज्ञापन

एक मामले में पीड़ित ने तहरीर देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के खनतिया रामगढ़ में रामवृक्ष पटेल के घर 13 मई की रात चोरी हुई थी। चोर लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ में 20 मई को चोरों ने श्रीनिवास सिंह और कपिलदेव सिंह के घरों को निशाना बनाया था। चोर लगभग 13 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुराकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरगुआ मेहदुपार में 23 मई की रात हरिश्चंद्र राय के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ने तथा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया था। हालांकि, पड़ोस के एक व्यक्ति के जाग जाने पर चोर फरार हो गए थे।
घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हरिश्चंद्र राय का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर नवापुरा मलिक टोला में 25 मई को अब्दुल्लाह के घर से बकरीद पर्व के लिए बंधे आठ बकरे और बकरियां चोरी हो गई थीं।
उनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। अब्दुल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन घटना को किसने अंजाम दिया, इसका अब तक पता नहीं चल सका है।

कोट----
चोरी की घटनाओं में टीम गठित कर जांच की जा रही है। दो मामलों में टीम ने जांच पूरी कर ली है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। -जितेंद्र सिंह, सीओ घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed