फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five people who were converting arrested

धर्मांतरण करा रहे पांच लोग गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five people who were converting arrested
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव स्थित दलित बस्ती में रविवार को धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पांच लोगों को पुलिस के हवाले किया। मौके से पुलिस ने कुछ्र क्रॉस और बाइबिल समेत कई धार्मिक पुस्तकें बरामद कीं। प्रशासन ने विहिप के पदाधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय ने बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली थी कि मुंगेसर गांव स्थित दलित बस्ती में धर्मांतरण के लिए शिविर लगाया गया है। जिसमें लोगों को हिंदू धर्म छोड़ कर दूसरा धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जब वह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो वहां लोगों से जबरन दूसरे धर्म की प्रार्थना कराई जा रही थी। कार्यकर्ताओं के विरोध पर धर्मांतरण करा रहे लोग कहासुनी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही धर्मांतरण कराने वाले फरार हो गए। कार्यकर्ताओं ने पांच लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मौके से पुलिस ने क्रास, पांच बाइबिल, सरसों का तेल और बोतल का पानी, दो पहिया वाहन और एक स्कूटी बरामद की। गिरफ्तार किए गए लोगों में ईसाई मिशनरी में काम कर रहे रामायन प्रसाद उर्फ अब्राहम, चंद्रशेखर उर्फ डेविड, हीरालाल, कमलेश, रामसुख शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि धर्मांतरण कराने की सूचना पर पलिस ने मौका मुआयना किया। वहां से कुछ सामान बरामद किए गए हैं। विहिप के पदाधिकारी की तहरीर पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed