फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five members of bike theft gang arrested, pistol cartridges also recovered

Mau News: बाइक चोरी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, तमंचा कारतूस भी बरामद

Tue, 13 Feb 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Five members of bike theft gang arrested, pistol cartridges also recovered
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के भठिया गांव के समीप से पुलिस ने रविवार की रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। सभी की तलाशी में तमंचे, कारतूस और दो चोरी की बाइक बरामद किया गया है। सोमवार की सुबह पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। मधुबन पुलिस रविवार की देर रात्रि अपराध व अपराधियों की धड़पकड़ के लिए जांच कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बंधा स्थित भठिया गांव के समीप से दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध अभियुक्तों के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सभी को वही पर घेरकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में सभी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस तथा चार स्मार्ट मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान अभिषेक यादव, मनीष यादव उर्फ अवनीश, धर्मेन्द्र यादव, सोनू यादव निवासीगण मिश्रौली व लिलहवा निवासी सुदामा यादव के रूप में हुई। पकड़े गए सभी अभियुक्ताें ने बताया कि वह बाइक चोरी करते हैं और उसे बेच कर अपना खर्च चलाते हैं। यह दोनों बाइक चोरी की है। एक को सूरजपुर से तथा दूसरी बाइक को गोरखपुर से चुराएं हैं। पकड़े हुए पुलिस ने तमंचा, कारतूस व दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर पांच अभियुक्तों को सोमवार को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed