फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five lakh extortion sought from footwear businessman

फुटवियर कारोबारी से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी

Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five lakh extortion sought from footwear businessman
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के कस्बे के इस्माइल नगर मोहल्ला निवासी निवासी एक कारोबारी से बदमाश ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। तीन दिनों के अंदर रंगदारी न दिए जाने पर हत्या कर देने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। कारोबारी ने शुक्रवार शाम को पुलिस को तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस संबंध में एसओ का कहना है कि उन्होंने अभी तहरीर का अवलोकन नहीं किया है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाने के इस्माइल नगर मोहल्ला निवासी सलीम उर्फ छोटे कि कस्बे के चंद्र मार्केट में फुटवियर की दुकान है। शनिवार को दुकान पर बैठा था कि उसकी मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम पता बताते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर उसको पांच लाख रुपये दे दे। रुपये लेने वह खुद आएगा। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को सूचना तो उसका अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन

रंगदारी मांगने और धमकी से कारोबारी दहशत में आ गया वह तहरीर लेकर थाने पहुंचा। व्यापारी के अनुसार वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे बताया कि अभी साहब नहीं है, आएंगे तो उनको दिखा करके उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने अभी तक तहरीर नहीं देखी है और न ही कारोबारी ने कोई टेलीफोन से ही सूचना दी है, तहरीर देखने के बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed