फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five injured in incidents of assault in two villages

दो गांवों में मारपीट की घटनाओं में पांच घायल

Thu, 27 Oct 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five injured in incidents of assault in two villages
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों जमालपुर विक्कमपुर और लखनी मुबारकपुर में हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गये।
विज्ञापन

मारपीट की पहली घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर विक्कमपुर में हुई। यहां गांव निवासी यास्मीन ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी शहबाज, जमशेद, लालू , नौशाद, आरिफ, मुनौवर ने उससे घर में घुसकर मारपीट की। उसे बचाने आए सैयद जमाल तथा अफजाल को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी घटना लखनी मुबारकपुर में हुई। गांव निवासी यशवंत चौहान ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर अभिषेक राजभर, नागेंद्र भारती चार बाइक से आये और अपने 12 साथियों के साथ उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मारपीट की। उसे बचाने आई उसकी मां चंद्रावती तथा भाई हीरा चौहान को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में दो नामजद तथा अज्ञात 12 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed