फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five injured after breaking into house for refusing to take wood

Mau News: लकड़ी ले जाने को लेकर मना करने पर घर में घुसकर मारपीट, पांच घायल

Fri, 26 Jan 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Five injured after breaking into house for refusing to take wood
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भटौली मालिक गांव में बुधवार की देर शाम लकड़ी ले जाने को लेकर चौदह लोगों ने एक घर में घुसकर पांच लोगों से मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर पर सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार भटौली मलिक निवासी रामचीत राजभर ने आरोप लगाया कि बुधवार की देर रात वह और उसका परिवार सो रहा था। इस बीच खटपट की आवाज सुनकर जब वह उठा और बाहर निकलकर देखा तो घर के बाहर रखी लकड़ियों को गांव के आजम, बेलाल, अदनान, सफीक, इजान, शहनवाज, सादाब ले जाते दिखे। इस पर पर उसने इसका विरोध किया तो सभी ने एक होकर उससे मारपीट कर दी। जब उसे बचाने के लिए घर के सदस्य अविनाश आए तो उससे भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। कई लोगों द्वारा हमला करते देख वह दोनों घायल अवस्था में ही घर में भागें, लेकिन आरोपी घर में घुस आए और उसकी पत्नी प्रभावती को भी मारने पीटने लगे। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी शिवमंगल प्रजापति, रामचंद्र, अविनाश आदि आकर बीचबचाव करने लगे। सभी आरोपी उनको भी मारने पीटने लगे। शिवशंकर प्रजापति के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गए। इसी समय हमलावरों के पक्ष में फारूक, फिरोज आलम, मो. अली, मो. इराद, फैजीया पत्नी शेर अली, उम्मे जैनम पुत्री अनवर हुसैन, इजान आदि उनके साथ मिलकर ईट पत्थर चलाने के साथ मारने पीटने करने लगे, चिल्लाते हुए जान मारने की धमकी भी दे रहे थे। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, साथ ही पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध 452, 308,14, 33, 379 आपराधिक कानून अधिनियम आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed