फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five fraudsters of inter-caste gang arrested

अंतरजनपदीय गिरोह के पांच जालसाज गिरफ्तार

Sat, 22 May 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Five fraudsters of inter-caste gang arrested
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम और दोहरीघाट थाने की पुलिस ने शनिवार को अंतरजनदीय गिरोह के पांच जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है। ये जालसाज सीधे सादे लोगों से उनके रुपए दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके रुपए हड़प लेते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि जालसाज सीधे सादे लोगों को उनके रुपए दोगुना करने का झांसा देकर धोखे से उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे। अपने मोबाइल से संपर्क कर उन्हें एकांत स्थान पर बुलाकर उनसे रुपए लेकर उन्हें अपना मोबाइल नंबर देकर पुन: दूसरे दिन दूसरे स्थान पर बुलाया जाता था। इस मुहिम में जालसाज जो मोबाइल नंबर संबंधित व्यक्ति को देते थे, वह सिम अगले दिन जालसाज बदल देते थे। एसपी ने बताया कि इस काम में अभ्यस्त एवं पेशेवर जालसाजों ने शनिवार को भी एक व्यक्ति को इसी तरह धनौली बाग में अपना शिकार बनाने के लिए बुलाया गया था। इस बीच मुखबिर की सूचना पर एसओजी और थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए जालसाजों में अजय कुमार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के बनावे गांव निवासी अजय कुमार, रौनापार के ही गांव सपहा पाठक निवासी रमेश कुमार मौर्य, चिलबिली दान चिलबिली गांव निवासी नागेंद्र पटेल, गोरखपुर जिले के गोलाबाजार कोतवाली के रघुनाथ पुर निवासी विनोद कुमार, बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली के महराजपुर निवासी अजीत कुमार हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार फरार जालसाज आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने के गजहड़ा निवासी अंगद कुमार यादव है। पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, मारुति अर्टिगा कार तथा 58,800 रुपये 5 मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed