फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five arrested for smuggling liquor into Bihar hidden in tin cans marked 'potash'

Mau News: पोटाश लिखे टिन के डिब्बे में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब, पांच गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for smuggling liquor into Bihar hidden in tin cans marked 'potash'
पुलिस और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार की सुबह चेकिंग अभियान के दौरान 22.5 लाख रुपये की शराब बरामद की। तस्कर ट्रक से पोटाश लिखे टिन के डिब्बे में लकड़ी के बुरादे में बीच में छिपाकर शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहे थे। ट्रक को लोकेशन दे रहे फॉर्च्यूनर सवार 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि तस्कर ट्रक से शराब ले जा रहे हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, स्वाट प्रभारी राम जनम यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राज मार्ग पर जेठमलपुर तिराहा के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर और उसके पीछे चल रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक और फॉर्च्यूनर से ‘पोटाश’ लिखे 167 टीन के डिब्बों में लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर रखी गई 2224.44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की खेप चंडीगढ़ से बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। तस्कर पकड़े जाने से बचने के लिए टीन के डिब्बों पर ‘पोटाश’ लिखकर कोडिंग करते थे। पुलिस ने ट्रक चालक अनिल कुमार पंचाल निवासी पानीपत, हरियाणा के साथ फॉर्च्यूनर चालक संदीप कुमार निवासी राेहतक हरियाणा, सुमित सिंह निवासी पानीपत, हरियाणा, साजन राठौर निवासी नीमच, मध्य प्रदेश, देवेंद्र सिंह निवासी रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के साथ ट्रक, एक फॉर्च्यूनर, 06 मोबाइल फोन और 5030 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed