फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five arrested for extracting money by cloning thumb

अंगूठे का क्लोन बनाकर रुपये निकालने वाले पांच गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for extracting money by cloning thumb
मऊ। स्वाट और साइबर टीम ने जालसाजी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर अंगूठे के निशान का क्लोन बनाकर जनसेवा केंद्र संचालकों की मिलीभगत से लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने का आरोप है। आरोपियों ने बसारथपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से नौ लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चारपहिया वाहन, लैपटाप, हैकिंग में प्रयुक्त डिवाइस, अंगूठा क्लोन मशीन, केमिकल और 19 हजार रुपये बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि दोहरीघाट थाने के बसरारथपुर निवासी मनोज शर्मा के खाते से जालसाजों ने कई बार में नौ लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। मामले के खुलासे के लिए एसपी ने साइबर सेल व क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया था। टीम ने मंगलवार को जीयनपुर-दोहरीघाट मार्ग पर अवरवा चेक पोस्ट के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनमें घोसी कोतवाली के खत्रीपार निवासी राहुल खत्री, सरायशादी गांव निवासी त्रिभुवन चौहान, आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने के भदुली गांव निवासी सोनू शर्मा, अतरौलिया थाने के बढ़या निवासी सुदीप यादव, निजामाबाद निवासी वीरेंद्र यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो कार, तीन लैपटाप, फिनो की हार्ड डिवाइस, वाई फाई हॉटस्पॉट, 19 हजार 400 रुपये बरामद किए। पूछताछ, लैपटाप और मोबाइल की जांच के दौरान मनोज शर्मा के खाते से रुपये निकालने, आजमगढ़ के विभिन्न घटनाओं में इनके शामिल होने के साक्ष्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए दो आरोपी जन सेवा केंद्र के संचालक हैं। ये आधार कार्ड के माध्यम से पैसा निकालने आने वाले लोगों के अंगूठे का निशान कागज पर ले लेते थे और इसे सुदीप यादव व वीरेंद्र यादव की मदद से सोनू शर्मा को दे देते थे। वह अंगूठे का क्लोन तैयार कर देता था। इसके माध्यम से आधार नंबर से ये लोग बैंक खाता नंबर और बैलेंस जान लेते थे। उसी अंगूठे के निशान के क्लोन से अथारिटी देकर जनसेवा केंद्र संचालक रुपये निकाल लेते थे। अंगूठे के निशान के क्लोन से ही मनोज शर्मा के खाते से रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

इनकी निशानदेही पर सोनू शर्मा उर्फ विनय शर्मा की दुकान से अंगूठे के निशान का क्लोन बनाने की मशीन, केमिकल, चार निगेटिव, कुछ अधिकारियों की मुहर भी बरामद की गई। एएसपी ने बताया कि इस गैंग के मास्टर माइंड राहुल खत्री ने फेक आईडी पर डिजिटल बैंकिंग का वालेट बनाया था। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इस कामयाबी पर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed