फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five acres of wheat crop burnt due to spark from chaff making machine

Mau News: भूसा बनाने वाली मशीन की चिंगारी से पांच बीघे गेहूं की फसल जली

Fri, 05 Apr 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five acres of wheat crop burnt due to spark from chaff making machine
दुबारी। मधुबन के ग्रामसभा गंगऊपुर के बलुआ पर शुक्रवार सुबह 11 बजे गेहूं के खेत में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से पांच बीघे गेहूं की फसल जल गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक गेहूं की फसल जल गई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि दुबारी पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी दी गई थी। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी किसी प्रकार की सहायता नहीं की। न ही दमकल विभाग को फोन ही किया। गर्मी बढ़ने के साथ ही मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र में आगलगी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पककर तैयार गेहूं के फसल जलकर नष्ट हो जा रही है। शुक्रवार को गेहूं काटने के बाद मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। तभी अचानक भूसा बनाने वाली मशीन से चिंगारी निकली, जो खड़ी गेहूं की फसल में जा गिरी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। पेड़ों की टहनियां और बाल्टी में पानी लेकर दर्जनों ग्रामीण दौड़े। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू किया जा सका। आसपास की फसलों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। इस आगलगी में सदानंद यादव का एक बीघा, देवमती का छह बिस्वा, मनरी देवी का 10 बिस्वा, भोला यादव का 10 बिस्वा, नरेश चौहान का 16 बिस्वा, दीपचंद्र का 16 बिस्वा, जयश्री चौहान का छह बिस्वा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

-------------

इनसेट-

आग बुझाने में पड़ोसी गांव के लोगों ने की मदद

ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने पर भूसा बनाने वाली मशीन का ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। आग की लपटें उठती देख गंगऊपुर के कुछ ही लोग वहां पहुंचे ये देख पड़ोसी कविराजपुर के ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed