{"_id":"656b7460b54f3a5f45059f34","slug":"five-accused-of-interstate-vehicle-theft-gang-arrested-vehicle-pistol-cash-recovered-mau-news-c-295-1-mau1001-5776-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, वाहन, तमंचा, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, वाहन, तमंचा, नकदी बरामद
विज्ञापन
ऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोज गार्डन सिकटिया पुल के पास से संदेह होने पर एक स्कार्पियो और स्वीफ्ट डिजायर कार को रुकवाया। तलाशी के दौरान वाहन से दो अवैध तमंचा व तीन कारतूस, 65 हजार रुपये नगद व एक काला बैग जिसमें वाहन चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट फर्जी पाये गये।
पुलिस की पूछताछ में सभी ने बताया कि सभी एक गिरोह जुड़े हैं। वाहनों की चोरी कर बिहार राज्य के पटना में जयप्रकाश उर्फ सोनू बाबा व मैनुद्दीन उर्फ खान के पास पहुंचाया जाता है। वहीं से हम सभी को रुपये मिलते हैं। यह बरामद रुपये वाहन बेच कर ही प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने प्रदीप सिंह निवासी कुसमौर पखईपुर थाना सरायलखंसी, अनीस निवासी सिधौली थाना भागवानपुर जनपद सिवान बिहार, राहुल उर्फ हेडन निवासी जटपुरा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर, गोपाल कुमार निवासी मदारी थाना शेखपुरा जनपद शेखपुरा बिहार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव निवासी अमनौरा थाना अमनौरा जनपद छपरा बिहार को गिरफ्तार किया है।
इन चाेरियों में थे सभी शामिल
विगत 25 नवंबर को शहर कोतवाली निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली से एक स्कार्पियो चोरी की गई थी।
स्वीफ्ट डिजायर कार 18 नवंबर को पटना से चोरी हुई थी।
एक माह पूर्व बलिया के रसड़ा से दो स्कार्पियो वाहन चोरी में थे शामिल।
मुहम्मदाबाद गोहना से विगत 31 अक्तूबर को एक स्कार्पियो वाहन चोरी में था नाम।
एक सितंबर को शिक्षक भवन भीटी से एक स्कार्पियो चोरी
विगत तीन सितंबर को परदहा मील रोड से एक स्कार्पियो चोरी