{"_id":"619bdcc488ff6a6cba33fd4a","slug":"first-tehsil-then-siege-of-co-office-mau-news-vns624002450","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तहसील फिर सीओ आफिस का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले तहसील फिर सीओ आफिस का घेराव
विज्ञापन
पहले तहसील फिर सीओ आफिस का घेराव
भूमि विवाद के मामले में चौकी प्रभारी पर एक पक्ष का साथ देने का आरोप
घायल युवक का आरोप दूसरे पक्ष से मिलकर दरोगा ने उसकी पिटाई की
घोसी कोतवाली के नदवासराय चौकी की घटना, सीओ को सौंपा पत्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दो पक्षों में भूमि विवाद का मामला वैसे तो पुलिस चौकी में सुलझने पहुंचा था लेकिन वहां जाकर और बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को नदवासराय चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलवाया था। दोनों पक्ष के लोग पहुंचे भी लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो मारपीट तक जा पहुंच गई। इसमें एक पक्ष से घायल 30 वर्षीय युवक ने दूसरे पक्ष के साथ मिलकर दरोगा पर उसे मारने पीटने का आरोप लगाया। इससे उसके समर्थन में गए लोग उग्र हो गए और पहले तहसील फिर क्षेत्राधिकारी कार्यालय का घेराव किया। यहां लोगों ने सीओ को पत्रक सौंपकर चौकी प्रभारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग शांत हो गए। उधर घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उच्चाधिकारी भी हरकत में आ गए। फिलहाल घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव निवासी विधीचंद्र पुत्र बृजबाजी गोड़ तथा रामसमुझ राम पुत्र लालसा के बीच लंबे समय से भूमि विवाद का मामला चला आ रहा है। इसी विवाद के समाधान के लिए सोमवार को दोनों पक्षों को पुलिस ने नदवासराय चौकी बुलाया था। पुलिस दोनों पक्षों को एक-दूसरे के सामने बैठाकर पंचायत कर रही थी कि दोनों पक्षों में नोकझोक शुरू हो गई। इस बीच विधीचंद्र ने पुलिस चौकी इंचार्ज पर रामसमुझ के पक्ष में उसे मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे आक्रोशित 50 से अधिक महिला और पुरुष घोसी तहसील गेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने लगे। करीब 20 मिनट तक यहां नारेबाजी करने के बाद लोग घोसी स्थित सीओ कार्यालय पर पहुंचे। यहां घेराव-प्रदर्शन के साथ लोगों ने पुलिस विरोधी नारे लगाए। लोग चौकी इंचार्ज को हटाने तथा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। इस बाबत लोगों ने सीओ नरेश कुमार को पत्रक भी सौंपा। सीओ ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद लोग शांत हो गए। वहीं एसओ घोसी कोतवाली नागेश उपाध्याय का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है कि विवादित भूमि पर कोई नहीं जाएगा। एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर भूमि का सीमांकन कर प्रकरण के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इनसेट
धक्का मुक्की का वीडियो वायरल
घोसी। पुलिस चौकी में सोमवार को दो पक्षों में विवाद का वीडियो वायरल हो गया। इसमें लोगों द्वारा विरोध करने के साथ पुलिस द्वारा एक युवक को पकड़कर बाइक पर बैठाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पूरे दिन में लोगों में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
कोट:
विवाद का वीडियो देखने से स्पष्ट पता चलता है कि दोनों पक्ष आपस में लड़ रहे है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस दोनों को पकड़कर 151 में भेजना चाह रही है, लेकिन जाने के बजाए आरोपी पुलिस के साथ ही अभद्रता करते दिख रहे हैं। त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, एएसपी