{"_id":"60237b178ebc3e94f44cdf7b","slug":"first-superfast-train-gift-to-mau-railway-minister-will-show-green-signal-on-feb-14-from-anand-vihar-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मऊ को मिली पहली सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात, 14 फरवरी को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मऊ को मिली पहली सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात, 14 फरवरी को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
Wed, 10 Feb 2021 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले को देर से ही सही लेकिन रेलवे ने सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात दी है। आगामी 14 फरवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह सुपरफास्ट ट्रेन मऊ-आनंद विहार ट्रैक पर दौड़ेगी। इसकी पुष्टि पीआरओ डीआरएम अशोक कुमार ने की।
विज्ञापन
पीआरओ के अनुसार, आगामी 14 फरवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मऊ आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। ट्रेन के परिचालन में थोड़ा फेरबदल किया गया है। पहले मऊ से आनंद विहार स्टेशन के बीच ट्रेन को केवल दो स्टॉपेज जौनपुर और कानपुर सेंट्रल निर्धारित किया गया था। लेकिन अब कमर्शियल स्टॉपेज के रूप में औड़िहार, सुल्तानपुर, लखनऊ (चारबाग) रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद यह ट्रेन नियमित रूप से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को मऊ से आनंद बिहार के लिए तथा बुधवार और शनिवार को आनंद बिहार से मऊ के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन से यात्री महज 14 घंटे की यात्रा कर दिल्ली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन