फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First electric crematorium to be built at Dhekuliya Ghat at a cost of 2 crore.

Mau News: ढेकुलिया घाट पर दो करोड़ से बनेगा पहला विद्युत शवदाह गृह

Sun, 02 Aug 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
First electric crematorium to be built at Dhekuliya Ghat at a cost of 2 crore.
नगर के ढेकुलियाघाट ​पर बन रहा  विद्युत शवदाह गृह।संवाद
मऊ। शहर के ढेकुलिया घाट स्थित मुक्तिधाम पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोगों को अंतिम संस्कार के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

साथ ही परंपरागत चिता से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी और अंतिम संस्कार का खर्च भी अपेक्षाकृत कम होगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शहर में आधुनिक शवदाह गृह की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

वर्तमान में लोगों को विद्युत शवदाह की सुविधा के लिए गाजीपुर या दोहरीघाट जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। इसी समस्या के समाधान के लिए ढेकुलिया घाट स्थित मुक्तिधाम पर आधुनिक विद्युत शवदाह गृह के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए जून 2025 में बजट स्वीकृत हुआ था। अब निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक विद्युत शवदाह गृह के साथ एक मैनुअल शवदाह गृह भी बनाया जाएगा।

ईओ ने बताया कि दोनों व्यवस्थाएं उपलब्ध होने से लोग अपनी धार्मिक मान्यता और सुविधा के अनुसार इलेक्ट्रिक या पारंपरिक मैनुअल शवदाह गृह का उपयोग कर सकेंगे। इससे शहरवासियों को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल अंतिम संस्कार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed