फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First bill was Rs 51,795, then again bill was Rs 47,570, the problem is which one to pay

Mau News: पहले 51,795, दोबारा 47,570 रुपये का बिल, परेशानी ये कि भरें कौन सा

Sun, 12 Jan 2025 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
First bill was Rs 51,795, then again bill was Rs 47,570, the problem is which one to pay
दुबारी के हरिजन बस्ती निवासी भानु को पहले 51,795 और दूसरी बार 47,570 रुपये का बिजली बिल मिला। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कौन सा बिल जमा करें। ये जानने के लिए एक सप्ताह लगातार मधुबन गए, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी समाधान नहीं कर पाए। भानु जैसे कई उपभोक्ता हैं जो बिजली निगम की इस लापरवाही से भ्रमित हैं कि कौन सा बिल भरें।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र दुबारी और मोलनापुर के बिजली उपभोक्ता इन दिनों बिल सुधार के लिए एक से दूसरे दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं, जबकि इस समय बिजली निगम द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत विद्युत उपकेंद्रों पर कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों की कड़ाई और बकाया बिल जमा कराने के चक्कर में उपभोक्ताओं को दो-दो बार अलग-अलग धनराशि का बिल भेजा जा रहा है। दुबारी और मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र पर बिल जमा और संशोधन की व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं को 15 किमी दूर मधुबन जाना पड़ता है। एक बिल का संशोधन होने के दो दिन बाद दूसरी बिल भेज दिया जा रहा है। दुबारी के हरिजन बस्ती निवासी भानु ने बताया कि कौन सा बिल भरें, ये जानने के लिए एक सप्ताह लगातार मधुबन गए, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी समाधान नहीं कर पाए। अधिक बिजली बिल आने से परेशान महेश प्रसाद, लक्ष्मी शंकर विश्वकर्मा, जयनाथ यादव, श्रीराम, शिवम शर्मा, श्री किशुन मौर्य, रामहरख ने बताया कि बिजली बिल जमा करने के बाद भी उन्हें 40 से 50 हजार रुपये तक का बिल आया है। बताया कि पहले मीटर रीडिंग के लिए कर्मचारी आते थे और बिल देकर चले जाते थे। उसी आधार पर बिल जमा होता था, लेकिन अब कोई नहीं आता, उन्हें मोबाइल चलाना नहीं आता।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed