फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   firing in Mau Student was going to college on foot, three youths came on bike and attacked

Mau: संदिग्ध परिस्थितियों में पॉलिटेक्निक के छात्र को लगी गोली, घायल के बयान को सच नहीं मान रही पुलिस

Thu, 29 Dec 2022 04:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 29 Dec 2022 04:23 PM IST
सार

मऊ जिले के बकवल में गुरुवार सुबह पॉलिटेक्निक के छात्र को गोली लग गई। गोली लगने से घायल छात्र ने पुलिस को बताया कि कॉलेज जाते वक्त उसपर बदमाशों ने गोली चलाई। लेकिन पुलिस उसके बयान को सच नहीं मान रही है।

विज्ञापन
firing in Mau Student was going to college on foot, three youths came on bike and attacked
मऊ में दिन दहाड़े गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के बकवल में गुरुवार सुबह पॉलिटेक्निक के छात्र को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया। छात्र का आरोप है कि उसे बदमाशों ने गोली मारी है, जबकि घटनास्थल पर खून के धब्बे नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि युवक को उसके कमरे में ही गोली लगी है। किन हालात में उसे गोली लगी, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के शादियाबाद निवासी साहिल कुमार  (22) सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बकवल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। उसने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह पैदल कॉलेज जा रहा था। वह बकवल मोड़ के पास पहुंचा था कि बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे रोका। इसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरा और गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली साहिल के चेहरे के छूते हुए निकल गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। साहिल ने बताया कि घटना की सूचना उसने अपने दोस्त को दी। फिर उसके दोस्त ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, सरायलखंसी एसओ सुनील सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी कुछ नहीं मिला

गोली युवक के चेहरे को छूते हुए निकल गई थी। युवक की स्थिति नाजुक देखकर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया। उधर, युवक से जानकारी के बाद सीओ सिटी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्हें खून या किसी तरह के हमले का कोई सबूत नहीं मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद सीओ सिटी युवक के कमरे पर गए। वहां उन्हें खून के धब्बे मिले। 

थर्ड ईयर का छात्र है साहिल

साहिल सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कंधेरी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र है। साहिल बलिया बलिया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था, लेकिन वहां भवन बनने के कारण 2014 से पढ़ाई मऊ स्थित कंधेरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही है। यहां वह तीन वर्ष से अपने एक साथी के साथ सुल्तानपुर स्थित एक मकान में किराये पर रह करके पढ़ाई करता है।

सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने कहा कि घायल युवक ने गलत जानकारी दी। युवक ने जहां गोली चलने की बात बताई है, वहां इसका कोई सबूत नहीं मिला है। बल्कि युवक के कमरे में खून के धब्बे मिले हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि युवक को उसके कमरे में ही गोली लगी है। गोली किन परिस्थिति में लगी है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed