{"_id":"6a0b517fed4700316e05ccaf","slug":"firing-in-an-overtaking-dispute-scorpio-driver-was-hit-by-three-bullets-mau-news-c-295-1-mau1001-145675-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ओवरटेक के विवाद में फायरिंग, स्कॉर्पियो चालक को लगीं तीन गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ओवरटेक के विवाद में फायरिंग, स्कॉर्पियो चालक को लगीं तीन गोलियां
विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल होकर अस्पताल में भर्ती अमरेश सिंह।संवाद
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव के पास रविवार रात करीब 10 बजे थार और स्कॉर्पियो सवारों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर थार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी।
इसमें स्कॉर्पियो चालक अमरेश सिंह को तीन गोलियां लगीं। घटना के बाद आरोपी वाहन से आजमगढ़ की ओर फरार हो गए। पुलिस ने अमन सिंह, चंदू यादव और गौरव प्रताप यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार अन्य लोगों ने घायल को उपचार के लिए आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आजमगढ़ जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमीन हरखोरी निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उनका पुत्र अमरेश सिंह (28) अपने मित्र धीरज सिंह (समर), अमन सिंह (लल्लू), गौरव सिंह और सिद्धार्थ सिंह के साथ स्कॉर्पियो से मऊ के ग्राम अल्दे सरौदा में पूर्व मंत्री यशवंत सिंह की भतीजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
वापसी के दौरान करमी गांव के पास बिना नंबर प्लेट की एक थार गाड़ी ने स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर आगे अचानक ब्रेक लगा दी। आरोप है कि थार से तीन युवक उतरे। इनमें अमन सिंह निवासी दौलतपुर बैठौली, आजमगढ़ के हाथ में असलहा था।
उसके साथियों चंदू यादव निवासी नीवी, रानी की सराय और गौरव प्रताप यादव निवासी भदुलो, सिधारी ने ललकारा। इसके बाद अमन सिंह ने स्कॉर्पियो के अगले शीशे की ओर कई राउंड फायर किया। आरोप है कि गोली शीशा पार कर चालक सीट पर बैठे अमरेश सिंह के पेट, कमर और दाहिनी जांघ में लगी।
वारदात के बाद आरोपी थार से मऊ-आजमगढ़ सीमा की ओर फरार हो गए। घायल अमरेश सिंह को उनके साथ मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद आजमगढ़ के वेदांत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।