फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Firing case: Case filed against eight including BJP leader Suraj Rai

गोलीकांड : भाजपा नेता सूरज राय सहित आठ पर मुकदमा

Fri, 03 Nov 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Firing case: Case filed against eight including BJP leader Suraj Rai
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम कार को निशाना बनाकर हुई गोलीकांड में महुआर निवासी अनूप सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने कसारा गांव निवासी भाजपा नेता सूरज सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही। थाना के महुआर गांव में बीते दिनों दशहरा मेले के दौरान मारपीट के बाद पूरा मामला बढ़ा था।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी कार द्वारा कोपागंज से अपने गांव जा रहा था। कार में अतुल सिंह, विवेक सिंह, संजय सिंह भी थे। कसारा के पास पहुंचे ही थे कि धर्मेन्द्र राजभर निवासी मुहम्मदपुर बाबूपुर इन्दारा, स्वराज सिंह, रोहित सिंह, मान सिंह निवासीगण इंदारा थाना कोपागंज, अश्वनी सिंह गोलू निवासी महुवार और अंकित कुमार लोटा, अनुज यादव प्रिंस निवासी गण निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली व दो अज्ञात ने कार पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र राजभर व स्वराज सिंह रानू पिस्टल निकालकर हमलोगों को लक्ष्य कर फायर कर दिया। कार में सवार चारों लोग गाड़ी से निकलकर जान बचाने के लिए खेत की तरफ भागे कि बाइक से रोहित सिंह, अंकित कुमार, अनुज यादव, मान सिंह, अश्वनी सिंह राड व डंडा लेकर मारने पीटने लगे। घटनास्थल के पास धान के खेत में भागकर सभी ने किसी तरह जान बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इस घटना से पूर्व धर्मेन्द्र राजभर ने उसके मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। हम लोगों के भागने के बाद उपरोक्त लोग मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। आरोप लगाया कि इस पूरी घटना की साजिश पिछले दो दिनों से सूरज राय निवासी कसारा थाना कोपागंज की है। सूरज राय के इशारे पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में मुझे व मेरे साथियों को गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता सहित नौ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed