{"_id":"6aef71e60e416d46750119d7","slug":"firecracker-stall-set-up-on-the-jeevanram-hostel-grounds-shoppers-flock-in-mau-news-c-295-1-svns1029-154732-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जीवनराम छात्रावास के मैदान पर लगी पटाखों की दुकान, उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जीवनराम छात्रावास के मैदान पर लगी पटाखों की दुकान, उमड़े खरीदार
नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान पर लगी पटाखा की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद
Link Copied
मऊ। दीपावली पर्व को लेकर नगर का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया है। त्यौहार के अवसर पर नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित जीवनराम छात्रावास के मैदान पर शनिवार को पटाखों की अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं। बाजार सजते ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन
प्रशासन की हिदायत और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए जीवनराम छात्रावास मैदान में ही पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। मैदान में अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की गाड़ी और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है और सभी दुकानदारों को पानी तथा रेत की बाल्टियां रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। शाम होते ही मैदान में खरीदारों की भीड़ कई गुना बढ़ गई। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, सभी अपनी-अपनी पसंद के पटाखे खरीदने में व्यस्त दिखे। रंग-बिरंगी फुलझड़ियों, अनार, चक्री और फैंसी आतिशबाजी की मांग सबसे अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।