फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire stations will reduce the incidence of fire

फायर स्टेशन बनने से आग लगने की घटनाओं में आएगी कमी

Sat, 01 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Fire stations will reduce the incidence of fire
फतेहपुर मण्डाव (मऊ)। मधुबन तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर में 10 करोड़ 32 लाख की लागत से फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गर्मी के महीनों मेें हर साल देवारा क्षेत्र के साथ ही मधुबन के मैदानी भागों में आगलगी की घटनाओं में करोड़ों की संपत्ति बरबाद हो जाती है। इसके साथ ही सैकड़ों परिवार खुले आसमान के नीचे आ जाते है।
विज्ञापन

हजारों एकड़ गेहूं की फसल और आशियाने आग के चलते राख के ढेर में बदल जाते थे। इक्का दुक्का स्थानों को छोड़ दिया जाय तो किसी भी घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जाता है। समस्या समाधान की मांग को लेकर लम्बे समय से देवारा क्षेत्र के साथ ही मैदानी भूभाग में निवास करने वाले लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड स्टेशन के निर्माण की मांग किया जा रहा था।
विज्ञापन

लोगों की यह मांग अब साकार रूप लेने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रयास से फायर ब्रिगेड स्टेशन के निर्माण के लिए शासन से 10 करोड़ 32 लाख धन अवमुक्त किए जाने के बाद फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बारेे में बृजेश जायसवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री मर्यादपुर अनिल कुमार वर्मा, प्रमोद रंजन सिंह, प्रवीण बरनवाल का कहना है कि फायर ब्रिगेड स्टेशन के निर्माण के बाद मधुबन क्षेत्र में आगलगी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed