{"_id":"6377b8a9c9c17557f56a053a","slug":"fire-in-two-transformers-power-supply-interrupted-in-500-housesfire-in-two-transformers-power-supply-interrupted-in-500-houses-mau-news-vns684299767","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, 500 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, 500 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर में बिजली आपूर्ति के लिए लगे 400 केवीए और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को स्पार्किंग के बाद आग लगने से दोनों ट्रांसफार्मर जलकर से खाक हो गए। सूचना के बार लगभग डेढ़ घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची तो लोगों ने किसी प्रकार बालू पानी डालकर आग पर काबू पाया। उधर, ट्रांसफार्मर जलने से मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा का 500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक परिसर में मोबाइल ट्राली पर रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर के तार में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से आग लग गई। इसी आग से कुछ दूरी स्थित ढाई सौ केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर भी चपेट में आ गया और देखते ही देखते दोनों ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगे। मुख्य बाजार जाने वाले रास्ते के ठीक बगल में ट्रांसफार्मर जलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गए। इस दौरान ब्लॉक परिसर में सैकड़ों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। आप की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ देर बाद एक ट्रांसफार्मर जल कर स्वयं ही बुझ गया तो कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज यादव ने हिम्मत जुटाया और वहां रखे बालू को ट्रांसफार्मर पर फेंकना शुरू किया। इसके बाद लोगों की मदद से बालू पानी फेंककर आग बुझाया गया। सूचना के बावजूद भी डेढ़ घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। बाद में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जले हुए ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर खानापूर्ति किया और वापस चले गए।
उपभोक्ताओं को होगी अब परेेशानी
बिजली महकमा अगर थोड़ा भी सचेत रहता तो ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बच गया होता और लाखों का नुकसान भी नहीं होता। ब्लॉक परिसर में ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर पहले से लगा है। इसके ओवरलोड होने के बाद वहीं बगल में 400 केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया है। स्पार्किंग के चलते 400 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग देखते ही देखते बगल में रखे ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर को भी चपेट में ले लिया। बिजली महकमा के अगर पहले ही ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर प्लेन्थ पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया होता तो लाखों का नुकसान भी बच गया होता।