फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in the residential hut due to the spark of the stove, the survivors narrowly

चूल्हे की चिंगारी से रिहायशी मड़ई में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 28 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fire in the residential hut due to the spark of the stove, the survivors narrowly
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के टाडी गांव में शुक्रवार की देर रात चूल्हे की चिंगारी से अचानक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। जिससे उसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मड़ई में बंधे पशुओं को बचाया। आग लगने के दौरान ही समय रहते परिवार के सदस्य बाहर निकल गए।
विज्ञापन

धर्मपुर विशुनपुर के टाडी गांव निवासी पंथी चौहान का परिवार शुक्रवार की देर रात रोज की भांति खाना खाकर सो गया। घर के महिलाओं ने चूल्ले में भींगी हुई लकड़ी छोड़ दिया। देर रात लकड़ी अचानक जल उठी और लपटों के कारण मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर पंथी चौहान और उसका परिवार समय रहते घर से बाहर निकल गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे-तैसे पशुओं को मड़ई से बाहर निकाला। पंथी चौहान ने बताया कि उनकी तीन मड़ई आग की चपेट में आने के कारण स्वाहा हो गई। आग में उनका गृहस्थी का सारा सामान सहित, अनाज आदि सब जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed