फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in residential hut due to short circuit, loss of lakhs

शार्टसर्किट से रिहायशी मड़ई में लगी आग, लाखों की क्षति

Mon, 03 Jan 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in residential hut due to short circuit, loss of lakhs
दुबारी (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के हरिलाल पुरवा में सोमवार की सुबह शार्टसर्किट से एक ग्रामीण के रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आगलगी की घटना में घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र के हरिलाल पुरवा निवासी अनिल उर्फ भोला पुत्र देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से उसकी रिहायशी मड़ई में आग लग गई। वह और उसका परिवार कुछ समझ पाता जब तक आग ने पूरी मड़ई को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान आगलगी की घटना में मड़ई में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed