{"_id":"65f435de6f69e225630b10bc","slug":"fire-in-electronic-shop-lakh-rupees-goods-destroyed-ij-short-circuit-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इलेक्ट्रॉनिक शॉप में शॉर्ट-सर्किट से लाखों का सामान नष्ट, जब तक लोग कुछ समझ पाते फैल चुकी थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इलेक्ट्रॉनिक शॉप में शॉर्ट-सर्किट से लाखों का सामान नष्ट, जब तक लोग कुछ समझ पाते फैल चुकी थी आग
Fri, 15 Mar 2024 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 05:54 PM IST
सार
Mau News: अगलगी की घटना से आस पास क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी महताब खान ने बताया कि उसका शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित सेल टैक्स के पास इंडियन ट्रैडस नाम से दुकान संचालित होती है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ फर्नीचर का सामान भी बेचा जाता है। बताया कि शुक्रवार की सुबह रोज की तरह दुकान खोला गया था। इस बीच, शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
आग से दुकान में सब कुछ जल गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित सेल टैक्स गली में शुक्रवार की सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अगलगी की घटना हो गई। शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना से आस पास क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी महताब खान ने बताया कि उसका शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित सेल टैक्स के पास इंडियन ट्रैडस नाम से दुकान संचालित होती है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ फर्नीचर का सामान भी बेचा जाता है। बताया कि शुक्रवार की सुबह रोज की तरह दुकान खोली गई थी। इस बीच, शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
वह और दुकान का स्टाफ कुछ समझ पाते तब तक आग फर्नीचर के सामान तक पहुंच गई। जहां देखते-देखते ही आग ने पूरे दुकान को अपने जद में ले लिया।
उधर, एक बड़ी दुकान में अगलगी की जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित अफताब खान ने बताया कि अगलगी की इस घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।