फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in DJ and tent house due to short circuit, loss of Rs 10 lakh

Mau News: शॉर्ट सर्किट से डीजे व टेंट हाउस में आग, 10 लाख का नुकसान

Wed, 27 Mar 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in DJ and tent house due to short circuit, loss of Rs 10 lakh
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल में सोमवार देर रात 9:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे डीजे व टेंट हाउस की दुकान में लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण और फायर सर्विस की टीम की मदद से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान के बाहर आग की लपटें देख आस-पास के लोग शोर मचाए, तो ग्रामीण एकत्र हुए और दुकान मालिक को सूचना दी। आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

भातकोल गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र मिठाई लाल की भातकोल के बंदी घाट रोड पर अभिषेक डीजे व टेंट हाउस के नाम से दुकान है। वह रोज की भांति देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात 9:30 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी। आग की सूचना मुहम्मदाबाद गोहना फॉयर सर्विस को दी। मौके पर पहुंच कर फॉयर सर्विस की टीम ग्रामीणों के मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाई। तब तक आग पूरी दुकान को अपने आगोश में लेकर टेंट व डीजे के समान सहित पूरी दुकान में 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के अंदर सो रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह से खींच कर बाहर निकला जिससे इन दोनों लोगों की भी जान बाल बाल बच गई। ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी तेज थी कि किसी की हिम्मत अंदर जाने की नहीं कर रही थी। दुकान का दो तरफ का दीवार तोड़कर किसी तरह लोग दुकान में घुस कर सबमर्सिबल का पानी फेंक कर और फायर सर्विस के मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फायर सर्विस टीम प्रभारी बीवी सिंह, अनिल यादव समेत सैकड़ो ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed