फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire burning due to fire, fire destroyed by household

चूल्हे की चिनगारी से लगी आग, गृहस्थी जलकर नष्ट

Wed, 04 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fire burning due to fire, fire destroyed by household
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा गांव में एक व्यक्ति के घर भोजन बनाते समय बुधवार को आग लग गई। इस आगलगी में 60 हजार रुपये , कपड़ा, गेहूं चावल धान, सहित लाखों रूपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। गाँव वालों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया ।उप जिलाधिकारी लालबाबू दूबे ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आंकलन कराया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा निवासी रामसोच यादव की लड़की अंजली यादव बुधवार की सुबह लगभग सात बजे मड़ई में चूल्हे पर भोजन बना रही थी। अचानक चूल्हे की चिनगारी से मड़ई धू -धू करके जलने लगी और देखते ही देखते दो मड़इयां जल कर राख हो गई। आग की लपटें देखकर गांव वालों ने अथक प्रयास के चलते आग पर काबू पाया । दो मड़इयों में बक्से में रखे 60 हजार रूपये नगद, रजाई, गद्दा, बिस्तर पहनने के सभी कपड़े, चौकी , चारपाई, पांच कुंतल गेहूं ,तीन कुंतल चावल, पांच कुन्तल धान, 50 किलो अरहर दाल आदि घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए।गृहस्वामी की लड़की की शादी तय है। वह धीरे धीरे शादी का सामान एकत्रित करके रखा थालेकिन आगलगी में शादी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने बर्तन खरीद कर दिया। वहीं ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी शाहीद हुशैन ने पीड़ित को आवास दिलाने का आश्वासन दिया। वही गांव वालों से चन्दा एकत्र कर ग्राम प्रधान अखिलेश यादव व पूर्व प्रधान सुरेन्द्र यादव, सपा नेता वृजेश राय ने पीडित को 80किलो आटा, 80किलो चावल, एक कुन्तल गेहू का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed