फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in two residential shanties, loss of lakhs

Mau News: दो रिहायशी मड़ई में लगी आग, लाखो का नुकसान

Thu, 24 Aug 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two residential shanties, loss of lakhs
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बुधवार की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आगलगी की घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रहा कि हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस की जानकारी के अनुसार पहाड़पुर निवासी देवेंद्र यादव पुत्र रामाधार यादव गांव से बाहर दो मड़ई बनाकर सपरिवार निवास करते हैं। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वो और उसके परिजन सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक देवेंद्र ने मड़ई से धुंआ निकलते देख परिवार के सदस्यों को जगाकर बाहर निकाला। इस बीच आग ने पूरी मड़ई के साथ बगल की मड़ई को भी जद में ले लिया। आगलगी कि घटना में दूसरी मड़ई में बंधी दो भैस, एक बछड़ा और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं पहली मड़ई में बीस हजार नगद, गेहू, चावल, चौकी, कपड़ा आदि सामान जलकर नष्ट हो गए। रात में ही पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलने ही रात में एसओ सरायलखंसी हरिशंकर सिंह फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed