फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in the shop due to the lamp of worship goods worth lakhs burnt to ashes

Mau News: पूजा के दीपक से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Tue, 06 Dec 2022 05:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Dec 2022 05:42 PM IST
सार

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजपुर मठिया गांव निवासी सुनिल गुप्ता की थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में खरगजेपुुर रोड  पर दुकान है। इसमें बर्तन तथा आभूषण दोनों का व्यापार करते है। सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद करने से पहले पूजन करने के बाद दीपक दुकान में बने मंदिर जलाकर चला गए। देर रात गिरे दीपक से पहले पूजा के स्थान पर आग लग गई, जो कि सुलगते सुलगते पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया।

विज्ञापन
Fire broke out in the shop due to the lamp of worship goods worth lakhs burnt to ashes
पूजा के दीपक से दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में सोमवार की देर रात एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। हालांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आशंका है कि दुकानदार ने सोमवार की शाम दुकान बंद करने के बाद पूजन के लिए दीपक रखा था जिसकी वजह से आग लग गई। दीपक के गिरने के बाद आग ने किसी सामान को पकड़ लिया, जो काफी देर तक सुलगने से भीषण आग में तब्दील हो गया। आस पास के लोगों ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजपुर मठिया गांव निवासी सुनिल गुप्ता की थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में खरगजेपुुर रोड पर दुकान है। इसमें बर्तन तथा आभूषण दोनों का व्यापार करते है। सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद करने से पहले पूजन करने के बाद दीपक दुकान में बने मंदिर जलाकर चला गए। देर रात गिरे दीपक से पहले पूजा के स्थान पर आग लग गई, जो कि सुलगते सुलगते पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया। रात करीब 12 घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाले दिलीप मद्देशिया ने दुकान से धुंआ निकलते हुए आस पास के लोगों के साथ इसकी जानकारी दुकानदार को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने आग को बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर लोगों ने काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि लगन के चलते उसने बर्तन के साथ आभूषणों के नए स्टॉक मंगवाया था। बताया कि आगलगी में करीब चार लाख मूल्य तथा छह लाख मूल्य का आभूषण इसमें जलकर नष्ट हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed