Mau News: पूजा के दीपक से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:42 PM IST
सार
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजपुर मठिया गांव निवासी सुनिल गुप्ता की थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में खरगजेपुुर रोड पर दुकान है। इसमें बर्तन तथा आभूषण दोनों का व्यापार करते है। सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद करने से पहले पूजन करने के बाद दीपक दुकान में बने मंदिर जलाकर चला गए। देर रात गिरे दीपक से पहले पूजा के स्थान पर आग लग गई, जो कि सुलगते सुलगते पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
पूजा के दीपक से दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला