{"_id":"6808e744b8fbcca164037741","slug":"fire-broke-out-in-the-shed-bike-burnt-protected-animals-died-due-to-scorching-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मड़ई में लगी आग बाइक जली, झुलसकर मरे संरक्षित पशु, मौके पर दहशत, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मड़ई में लगी आग बाइक जली, झुलसकर मरे संरक्षित पशु, मौके पर दहशत, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
Wed, 23 Apr 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:42 PM IST
सार
अज्ञात कारणों से मड़ई में लगी आग से बाइक और संरक्षित पशु जल गए। मौके पर दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग के बाद मलबा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन सरोदा में बुधवार की दोपहर दो बजे झाड़ियों में लगी आग से मड़ई जलकर राख हो गई। उसमें बंधी दो गाय झुलसकर मर गईं। जमीन सरोदा गांव में हरिजन बस्ती के सुखई राम की रिहायशी मड़ई है। दोपहर करीब दो बजे वहां से 10 मीटर दूर झाड़ियों में किसी ने आग लगा दी। तेज पछुआ हवा से आग उसकी मड़ई तक पहुंच गई।
विज्ञापन
मड़ई जलती देख ग्रामीण बाल्टी लेकर आग बुझाने दौड़े। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मड़ई में रखा 10 क्विंटल भूसा, 10 क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल चावल, एक बाइक और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग में झुलसकर दो गाय मर गईं। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन