{"_id":"658868f29cc55e22e80aa06c","slug":"fire-broke-out-in-pattal-dona-factory-due-to-short-circuit-goods-worth-five-lakhs-burnt-mau-news-c-295-1-mau1002-6801-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शॉर्ट सर्किट से पत्तल दोना के कारखाना में लगी आग, पांच लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शॉर्ट सर्किट से पत्तल दोना के कारखाना में लगी आग, पांच लाख का सामान जला
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के पीवाताल गांव में पत्तल, दोना निर्माण कारखाने में शॉर्ट सर्किट से शनिवार की देर रात आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते सबकुछ जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया।
पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली के पीवाताल निवासी उपेंद्र कुमार गांव के सिवान में पत्तल, दोना का कारखाना चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार की शाम को भी कारखाना बंद कर घर चले गए। देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपेंद्र को दी। लोग जब तक वहां पुहंचते आग ने विकराल रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने आग पर बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित ने किसी के द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताते हुए पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के पाकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।