{"_id":"6a9335423f3e097f3508891a","slug":"fir-registered-against-sso-over-linemans-death-mau-news-c-295-1-mau1002-151141-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लाइनमैन की मौत के आरोप में एसएसओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लाइनमैन की मौत के आरोप में एसएसओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के युसुफाबाद मोहल्ले में ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन तारिक अंसारी की मौत के मामले में पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ रवि चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि शटडाउन लिए जाने के बावजूद बिना सूचना बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे ट्रांसफाॅर्मर पर काम कर रहे तारिक करंट की चपेट में आ गए।
थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि युसुफाबाद मोहल्ला निवासी सरफराज अंसारी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर के अनुसार उनका बेटा तारिक अंसारी काफी समय से विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी सोनू खां और दिनेश यादव के साथ रहकर क्षेत्र में बिजली से जुड़े कार्य करता था।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे सोनू खां ने शटडाउन लिया था। इसके बाद उनके कहने पर तारिक ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत करने के लिए उस पर चढ़ा। उस समय विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ रवि चौहान की ड्यूटी थी। आरोप है कि तारिक ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था, तभी बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पिता की तहरीर के आधार पर एसएसओ रवि चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-विजय प्रकाश मौर्य, थानाध्यक्ष