{"_id":"69c590a181044fb6ff0c461e","slug":"fir-lodged-against-mother-and-two-sons-for-assault-mau-news-c-295-1-mau1002-142906-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मारपीट के मामले में मां और दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मारपीट के मामले में मां और दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लोहटीकर गांव निवासी सुनीता यादव की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम मां और दो बेटों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार सुनीता बेटी आकांक्षा यादव (15) और बेटे आदित्य (5) के साथ घर पर रहती हैं। पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं और बड़ा बेटा लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है। इसी का फायदा उठाकर पट्टीदार आए दिन झगड़ा करते हैं।
बीते 17 मार्च की शाम सात बजे बेटी हैंडपंप से पानी लेकर घर आ रही थी, तभी पट्टीदार आनंद यादव और आदर्श यादव दरवाजे पर रास्ता रोककर खड़े हो गए। बेटी ने हटने को कहा तो दोनों गाली देने लगे। तभी पूनम यादव राड लेकर आई, जिससे आनंद ने बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।