फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR lodged against four people including husband in case of death of married woman

Mau News: विवाहिता की मौत मामले में पति सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four people including husband in case of death of married woman
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौझा निवासी रूबी वर्मा की मौत मामले में 27 जनवरी की शाम पुलिस ने पति सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पिता विरेंद्र वर्मा का आरोप है कि बच्चा पैदा नहीं होने पर ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। प्राथमिकी के अनुसार बलिया के गढ़वार थाना क्षेत्र के जिगनी खास निवासी विरेंद्र वर्मा की बेटी रूबी वर्मा की शादी वर्ष 2011 में बिलौझा निवासी मनोज मौर्या के साथ हुई थी।
विज्ञापन

ससुराल के लोग दो साल बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। धीरे-धीरे समय बीतता गया, लेकिन बच्चा नहीं हुआ। इस बात पर भी पति मनोज, ससुर विश्वनाथ मौर्य, देवर विनोद मौर्या उसकी पत्नी पूजा मौर्या प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने 23 जनवरी की शाम छह बजे के बाद फोन से बात की थी। 24 जनवरी की सुबह आठ बजे मनोज ने फोन करके बताया कि रूबी ने आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed