फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR lodged against former Azamgarh BJP district president and three others in house grabbing case

Mau News: मकान कब्जाने के मामले में आजमगढ़ के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against former Azamgarh BJP district president and three others in house grabbing case
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जमालपुर निवासी मिथिलेश सिंह की तहरीर पर मकान पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम आजमगढ़ के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार मिथिलेश सिंह का मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सामने ही मकान है। वो परिवार के साथ मऊ शहर में रहते हैं। बीते 25 दिसंबर को आजमगढ़ के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव असलहा लेकर पहुंचे और मकान की दीवार गिरवा दी।
विज्ञापन

बगल के रहने वाले कृपा नारायण श्रीवास्तव और अशोक श्रीवास्तव को टीन शेड आदि डालकर कब्जा करवा दिया। इतना ही नहीं मकान में रखा सामान भी गायब कर दिया।
इस मामले को लेकर उस दिन कोतवाली में काफी देर तक हंगामा हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed