{"_id":"69e7cb40d0afd97c680985b4","slug":"fir-filed-against-three-for-assault-and-demanding-money-for-divorce-mau-news-c-295-1-mau1002-144298-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मारपीट और तलाक के लिए रुपये मांगने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मारपीट और तलाक के लिए रुपये मांगने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
शहनाज बानो की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर मारपीट और तलाक देने के लिए 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने सोमवार की शाम फाएका अंजुम, तरन्नुम और ओसामा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि बहू फाएका अंजुम तीन माह तक बेटे के साथ सऊदी अरब में रही और वहां से मायके आकर गर्भपात करा लिया। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।
प्राथमिकी के अनुसार दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इमामगंज मुहल्ला निवासी शहनाज बानो के बेटे जावेद नोमानी की शादी 28 अक्टूबर 2024 को थाना क्षेत्र के घोड़ा दलाल की बारी मुहल्ला निवासी फाएका अंजुम के साथ हुई थी। शादी में बहू को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण और कपड़े दिए गए थे।
शादी के डेढ़ साल पहले ही दोनों में बातचीत होने लगी थी। बेटा सऊदी अरब में नौकरी करता था। बहू ने समय-समय पर बेटे से महंगे सामान, आभूषण और पैसे भी लिए। शादी के बाद जब फाएका अंजुम घर आई, तो उसने बेटे से कहा कि वह सामान्य पानी नहीं पीती, बल्कि लखनऊ के स्पेशल आरओ का पानी या जूस पीती है। पांच दिन साथ रहने के बाद वह मायके चली गई। इस दौरान उसने कई बार बेटे से कई लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
एक माह बाद बेटा सऊदी अरब काम पर लौट गया। वीजा बनवाकर 12 सितंबर 2025 को अकेली सऊदी अरब चली गई। वहां उसके घूमने-फिरने और महंगे सामान की खरीदारी के कारण बेटे को कर्ज लेना पड़ा।
मां के लिए सोने का झुमका लेने की इच्छा जाहिर की लेकिन कर्ज के कारण जावेद ने मना कर दिया। इसी बात पर फाका ने तलाक देने की धमकी दी। जावेद की सास तरन्नुम ने उन्हें फोन करके बेटी की सभी ख्वाहिश पूरी न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
05 दिसंबर 2025 को बहू को वापस भारत भेज दिया गया। 15 दिसंबर 2025 को बहू के भाई ओसामा ने मैसेज करके बताया कि वह अपनी बहन का गर्भपात कराने अल सिफा हास्पिटल लेकर जा रहा है। बीते दो मार्च की शाम करीब आठ बजे फाएका, ओसामा और तरन्नुम उनके घर पहुंचे और मारपीट की।
इस मामले में पहले भी फाका अंजुम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोर्ट के आदेश पर बहू सहित तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना जारी है। -बसंत लाल, थानाध्यक्ष, दक्षिण टोला