{"_id":"6a3ae017778658172501af96","slug":"fir-filed-against-5-including-accountant-constable-for-trying-to-take-possession-of-advocates-house-mau-news-c-295-1-mau1002-147497-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अधिवक्ता का मकान कब्जा कराने के प्रयास में लेखपाल, सिपाही सहित 5 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अधिवक्ता का मकान कब्जा कराने के प्रयास में लेखपाल, सिपाही सहित 5 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
शहर कोतवाली के ख्वाजाजहांपुर निवासी अधिवक्ता राम करन यादव की तहरीर पर पुलिस ने हल्का लेखपाल रवि शेखर चौहान, सिपाही अंगद राजभर सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, उनके घर की देखभाल करने वाले रामजतन राजभर बीते एक मई की शाम लगभग पांच बजे पूर्व में गिराई गई दीवार की मरम्मत करा रहे थे।
तभी मोहल्ला निवासी पार्वती देवी अपने पति श्याम चरण राजभर के साथ मौके पर पहुंचीं। उनके साथ हल्का लेखपाल रवि शेखर चौहान भी मौजूद था। आरोप है कि उसने बिना किसी वैध आदेश के कार्य रोकवा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि लेखपाल कुछ लोगों के माध्यम से मकान और हाता पर कब्जा कराने का प्रयास कर रहा है। 15 सितंबर 2024 की रात लगभग 10 बजे भी इसी मामले में कुछ लोगों ने उनके कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज उठा ले गए।
इसके अलावा कार का शीशा और स्टीयरिंग रॉड तोड़ दी गई तथा हाता की दीवार एक तरफ से गिरा दी गई। आरोप यह भी है कि श्याम चरण राजभर के बेटे अरविंद राजभर और सिपाही अंगद राजभर भी इस मामले में शामिल हैं।
अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित लोग जमीनों को दबंगई से खाली कराकर कब्जा करते हैं और आगे विक्रय करते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।