फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR against four people including cashier in case of embezzlement of Rs 10.40 lakh

Mau News: 10.40 लाख रुपये गबन के मामले में कैशियर सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी

Fri, 13 Feb 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
FIR against four people including cashier in case of embezzlement of Rs 10.40 lakh
स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड के प्रबंधक करन कुमार की शिकायत 10.40 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं से किस्त वसूलने के बाद इन सभी ने कंपनी में रुपये नहीं जमा किए। प्राथमिकी के अनुसार बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के तबकरा प्रधानपुर निवासी करन कुमार स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी की मऊ शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

यह कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है। इनकी कंपनी ग्रामीण महिलाओं को समूह में उनके छोटे-छोटे व्यवसाय करने के लिए लोन देती है और सप्ताह में किस्त की वसूली करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिट रिपोर्ट में पता चला कि मुहम्मदाबाद के कर्मचारी श्रवण कुमार सोनी, राजकुमार यादव, राजकुमार भरद्वाज, पंकज कुमार ने महिलाओं की ओर से जमा किया गया 10,40,922 रुपये गबन कर लिया है।
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के मटिही ठुमरी निवासी श्रवण कुमार सोनी कैशियर था जिसने 7,27,018 रुपये गबन किया है। बलिया के बेसहा सुखपुरा निवासी राजकुमार यादव ऋण अधिकारी के पद पर कार्यरत था, इसने 1,47,295 रुपये का गबन किया है।
बलिया के ही सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सीसोतर ववासी राजकुमार भारद्वाज ऋण अधिकारी के पद पर कार्यरत था उसने 48,350 रुपये का गबन किया है। बलिया जिले के हाजिया रामपुर निवास पंकज कुमार यादव भी ऋण अधिकारी के पद पर कार्यरत था, उसने 1,18,259 रुपये का गबन किया है।

जांच में मिले तथ्यों, अभिलेखों और ऑडिट जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि इन कर्मचारियों ने सुनियोजित तरीके के से गबन किया गया है। जांच के बाद इन कर्मचारियों से इस फोन करके जवाब की मांगा गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। कंपनी ने इन सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed