फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR against five consumers for electricity theft

Mau News: विद्युत चोरी में पांच उपभोक्ताओं पर एफआईआर

Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against five consumers for electricity theft
मऊ। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। साथ ही 79 बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा।
विज्ञापन

विद्युत निगम की तरफ से अदरी क्षेत्र के हुसैनाबाद, नवापुरा, अरदौना, बकुची, आफिसर कालोनी सहित विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने खालिसपुर, अरदौना सहित विभिन्न इलाकों में बिजली चेकिंग किया। अदरी विद्युत उपकेंद्र और अरदौना विद्युत उपकेंद्र में बिजली चोरी करते पकड़े गए तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
विज्ञापन

42 बकायेदार उपभोक्ताओं के 8.72 लाख के सापेक्ष 1.12 लाख की वसूली किया। ओल्ड पावरहाउस के बलिया मोड़ पर बिजली चोरी करते दो उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। 37 बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा। चेकिंग के दौरान 4.10 लाख का राजस्व वसूल किया। अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाए जा रहे हैं। जिससे प्रतिदिन लोड और खपत की माॅनीटरिंग होगी। विद्युत चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed