फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   find underweight children

अल्प वजन के बच्चों का लगाएं पता

Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
find underweight children
जिला पोषण समिति/ जिला कन्वर्जेंस समिति की समीक्षा एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 22 अधिकारियों से निरीक्षण आख्या मांगी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने 22 जनपदस्तरीय अधिकारियों को जिन्होंने अभी तक अपनी निरीक्षण आख्या प्रस्तुत नहीं किया है। उन्हें तीन दिन के अंदर निरीक्षण कर उसकी जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अल्प वजन के बच्चों के चिह्नांकन में विकासखंड रतनपुरा एवं मुहम्दाबादगोहना की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जताई। सीडीपीओ को गांव में भ्रमण कर बच्चों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एनआरसी में भर्ती कराने हेतु चिंहित कुल 28 बच्चों के मुकाबले माह अगस्त में 23 बच्चों को भर्ती कराया गया। पोषण ट्रैकर एप पर बच्चों के वजन की स्थिति में विकासखंड फतेहपुर मंडाव एवं रानीपुर की स्थिति काफी खराब होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसमें भी सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बचे जर्जर भवनों के मलबे का मूल्यांकन की जांच आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए बीएसए को निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीबीटी रिपोर्ट में कोपागंज की प्रगति काफी खराब होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसमें सुधार लाने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, समस्त सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed