फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Financial irregularities found in Navodaya Vidyalaya

Mau News: नवोदय विद्यालय में मिलीं वित्तीय अनियमितताएं

Tue, 15 Jul 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Financial irregularities found in Navodaya Vidyalaya
इंदारा। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन पर लगाए गए वित्तीय अनिमितता के आरोप मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर दो सदस्यीय टीम ने विद्यालय के अभिलेखों की जांच की। जांच में कई कार्य नियम को ताक पर रखकर बिना निविदा आमंत्रित किए ही कार्य कराकर भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

2021-22 में निविदा की प्रक्रिया का पालन न करते हुए 14 लाख 42 हजार 940 रुपये का भुगतान कर दिया गया। जबकि 2022-23 में बिना किसी निविदा आमंत्रण किए रूद्रा इंटरप्राइजेज के नाम किचेन निर्माण के लिए 4.89575 लाख का भुगतान हुआ। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गत 16 अप्रैल को नवोदय विद्यालय में वित्तीय अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी से जांच कराने के लिए पत्र दिया था। डीएम प्रवीण मिश्र ने बातया कि शिकायत के बाद टीम गठित की गई। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट और ग्रामीण अभियंत्रण के अधिशासी अभियंता शामिल रहे। जांच में 2021-22 में जवाहर नवोदय विद्यालय में विभिन्न मदों में कुल 647.17 लाख का बजट मिला था।
विज्ञापन

जिसके सापेक्ष. 593.68 लाख का व्यय किया गया है। विभिन्न स्थानों पर इंटरलाकिंग, प्लास्टर रिपेयरिंग के कार्य के निर्माण से संबंधित ईंट, बालू, सीमेंट आदि का कार्य बिना किसी निविदा आमंत्रण ही कार्य करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निविदा की प्रक्रिया का पालन न करते हुए 14 लाख 42 हजार 940 रुपये का भुगतान नियमानुसार नही पाया गया। वर्ष 2022-23 में भोजनालय राशन सामाग्री, फ्रेश राशन, फल, सब्जी, दैनिक उपभोग सामाग्री, छात्रों के बाल कटाई, छात्र गणवेश की सिलाई, मिनी बस नीलामी के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। 15.40 लाख की स्वीकृति विद्यालय को प्राप्त हुई थी। जिसके क्रम में 14.92981 लाख का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed