{"_id":"6a00dd93e3dbe8712005b778","slug":"fight-over-cutting-fodder-fir-against-16-mau-news-c-20-1-vns1023-1387706-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चारा काटने के विवाद में मारपीट, 16 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चारा काटने के विवाद में मारपीट, 16 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के चाल्हा गांव में हरा चारा काटने के विवाद को लेकर मारपीट मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम 16 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, चाल्हा गांव निवासी पवन चौहान ने आरोप लगाया कि बीते 8 मई की शाम लगभग सात बजे उनकी प्रेमशिला देवी मां खेत गई थीं। तभी चाचा अमरनाथ गाली देते हुए उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए। गांव के कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव करने के बाद मां घर चली आई।
कुछ देर बाद चाचा अमरनाथ, श्रीराम, विक्की चौहान, उषा देवी, मूली देवी, पूनम चौहान, माया चौहान और गुंजन चौहान गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा लेकर घर पहुंचे। उन्होंने पवन, वंदना, संजना और प्रेमशिला देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष से श्रीराम चौहान का आरोप है कि उनके तीनों बेटे अलग रहते हैं और वे अपने छोटे बेटे के साथ जीवन व्यतीत करते हैं। बड़े बेटे सूर्यनाथ चौहान की पत्नी प्रेमशिला चौहान किसी बात को लेकर 8 मई की शाम उनके हिस्से में बोई गई चरी को काटने लगी। छोटी बहु उषा देवी ने मना करने पर खेत से निकलकर गांव में आकर डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया।
पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति देखी और थाने पर बुलाई। कुछ देर बाद प्रेमशिला चौहान, उनका बेटा पवन चौहान, रामरतन चौहान, जितेंद्र चौहान, प्रभात चौहान और हरि चौहान लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर आ गए।
सुधाकर चौहान और पप्पू चौहान ने गाली दी और मारपीट कर मूलादेवी, अमरनाथ चौहान और उषा देवी को घायल कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।