फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fifty new found infected

पचास नये संक्रमित पाए गए

Mon, 12 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fifty new found infected
चिरैयाकोट में लोगों की कोरोना का एंटीजेन चेकअप करती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : MAU
मऊ। जिले मे कोरोना संक्रमण का आकार कम होते नही दिख रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 50 नए संक्रमित मरीज मिले है। इसमें एक निजी बैंक के एक कर्मचारी सहित नगर क्षेत्र के दस मरीज शामिल है।जिले में इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 337 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा जिले के विभिन्न जगहों से मेडिकल टीम ने 1308 लोगों की जांच की गई।इसमें 9 लोग संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 626 आरटीपीसीआर जांच में 35 नए संक्रमित मरीज मिले है। वहीं ट्रूनाट जांच में 6 मरीज मिले है।इसमें नगर क्षेत्र से दस मरीज मिले है।इसमें एक निजी बैंक का कर्मचारी शामिल है।इसके अलावा रैनी से दो, उसरी खुर्द से एक, गोभा से एक, घोसी से एक, रामपुर से एक, फरसरा से एक, दोहरीघाट से एक, मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी से दो, चिरैयाकोट से तीन, जमालपुर हडहुआ से चार, रघौली से एक, देवकली से एक, ब्रहाम्णपुरा से एक, मधुबन से एक, चचाईपार से एक, पाजेपार से एक, मुजार बुजुर्ग से एक सहित 50 मरीज मिले है। जिले में इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 3 हजार 447 पहुंच गई। इसमें 3 हजार 71 मरीज रिकवर हो चुके है। 39 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 337 मरीजों में 320 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है। वहीं नए मरीजों से जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 164 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed