फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fifteen thousand new pensioners will choose the socialist pension

समाजवादी पेंशनः पंद्रह हजार नए पेंशनरों का होगा चयन

Tue, 03 May 2016 11:48 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Tue, 03 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fifteen thousand new pensioners will choose the socialist pension
ठेकेदार और आईपीएच अधिकारियों के अलावा इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी केस चलाया जा सकता है। - फोटो : डेमो पिक
जिले में 15 हजार नए समाजवादी पेंशनरों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 60 अफसरों की टीम लगाई गई है। ये अफसर गांव- गांव जाकर पात्रों का चयन कराएंगे। ग्रामीणों के सामने ही पात्रों का चयन करके ग्राम प्रधान और सेक्रेटरियों के माध्यम से प्रस्ताव ब्लाक मुख्यालयों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन



 समूचे जनपद में चार से सात मई तक चार दिनों में एक साथ अभियान चलाकर नए पेंशनरों का चयन किया जाएगा।  मौजूदा समय में जनपद में अब 48 हजार 826 समाजवादी पेंशन धारक हैं। इनमें 44 हजार 688 पेंशन धारकों के बैंक खाते में पेंशन जा रही है।
विज्ञापन



सरकार ने इस साल 15 हजार नये समाजवादी पेंशन धारकों का लक्ष्य दिया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने  जिले में अभियान चलाकर पात्रों के चयन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 60 अधिकारियों की टीम बनाई गई है। प्रत्येक अधिकारी को 11 गांवों के पात्रों के चयन की जिम्मेदारी दी गई है।  ये चार मई से सात मई तक चार दिनों में गांव गांव जाकर पात्रों का चयन करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed