फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fierce fight between two youths, police challaned

Mau News: दो युवकों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने किया चालान

Tue, 14 Mar 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fierce fight between two youths, police challaned
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी बाजार में मंगलवार की दोपहर बाइक अचानक ऑटो के आगे आ जाने से दोनों में बहस के बाद युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग सड़क पर इकट्ठे हो गए। तभी मऊ के तरफ से आ रहे सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह दोनों युवकों को आपस में मारपीट देख दोनों चालकों को कब्जे में लेकर अपनी गाड़ी में बैठाकर अदरी पुलिस चौकी में ले गए। अदरी पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। ऑटो चालक शहनवाज निवासी अलीनगर गांव से ही सवारी लेकर मझवारा के तरफ जा रहा था तभी कोपागंज थाना के अदरी बाजार में पहुंचा ही था कि ऑटो के आगे अचानक बाइक आ जाने से ऑटो अनियंत्रित हो गया। दोनों रुककर आपस में बहस के बाद मारपीट हो गई। दोनों के कपड़े फट गए। इसी बीच मऊ के तरफ से मधुबन सीओ अभय कुमार सिंह आ गए और दोनों युवकों को आपस में मारपीट को देखते हुए दोनों चालको को कब्जे में ले लिए। दोनों चालकों को अदरी पुलिस चौकी को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए। कोपागंज थाना पुलिस ने ऑटो चालक शहनवाज निवासी अलीनगर व बाइक चालक आशीष निवासी अदरी बाजार की संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed