{"_id":"685d9522b934afe5960dba07","slug":"fever-and-diarrhea-patients-increased-due-to-changing-weather-1273-registrations-mau-news-c-295-1-mau1001-129751-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बदलते मौसम में बढ़े बुखार-डायरिया के मरीज, 1273 पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बदलते मौसम में बढ़े बुखार-डायरिया के मरीज, 1273 पंजीयन
विज्ञापन
मऊ। उमस भरी गर्मी के बीच बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। पंर्ची काउंटर पर घंटेभर इंतजार के बाद लोगों को पर्ची मिल सकी। बृहस्पतिवार जिला अस्पताल को ओपीडी में 1273 लोगों ने पंजीयन कराया। वहीं महिला अस्पताल में 805 पंजीयन हुए। वहीं बाल रोग विभाग में भी 205 बच्चे पहुंचे। ओपीडी में औसतन रोजाना 500 से अधिक मरीज वायरल बुखार व डायरिया संक्रमित पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ़ अनिल कुमार ने बताया कि इन दिनों वायरल मरीजों की संख्या में 40 फीसदी इजाफा हुआ है। प्रतिदिन बुखार के 300 व डायरिया के 200 मरीज आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएस साहनी ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बच्चे भी बुखार व डायरिया के चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में आने वाले अधिकांश बच्चे वायरल से ग्रसित हैं।
ऐसे करें बचाव
- गर्मी अधिक होने पर ठंडे पानी का प्रयोग न करें
- रात के समय कूलर व एसी का प्रयोग न करें
- पानी को उबाल कर ही पीएं
चार दिन में ऐसे बढ़े मरीज
तारीख पंजीयन
26 जून 1273
25 जून 1175
23 जून 1092
22 जून 1073