फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Festival of Ganesh Chaturthi celebrated with enthusiasm

उत्साह से मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व

Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Festival of Ganesh Chaturthi celebrated with enthusiasm
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भक्तों ने अपने अपने घरों में ही गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। पूजन के बाद गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, चांदमारी, ब्राह्मणटोला, औरंगाबाद, मुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा, महरनिया सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया गया। मुहल्ले के सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल स्थापित कर प्रतिमा स्थापित की जाती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने पंडाल की स्थापना पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों ने घरों में विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमा अपने अपने घरों में स्थापित कर पूजन अर्चन किया। नगर के महरनिया निवासी दशरथ पाटिल के घर में प्रतिमा स्थापित कर परिवार और मुहल्लेवासियों के साथ विघ्न विनाशक की पूजा किया। इस दौरान पूरा गणपति बप्पा मोरया के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया था। इस मौके पर सुनंदा पाटिल, शुभम पाटिल, सचिन पाटिल आदि शामिल रहे। अमिला संवाददाता के अनुसार रिद्धि-सिद्धि के दाता, भाग्यविधाता, विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश जी महाराज का गणेश चतुर्थी पर्व पर श्री गणेश महोत्सव का आयोजन गणेश उत्सव परिवार द्वारा मध्य चौक अमिला स्टेट बैंक के पास पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने भगवान श्री गणेश की आरती में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के बाद गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed