फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Feeding for damage to farmers' crops is closed for two weeks

दो हफ्तों से बंद है कि किसानों की फसलों की क्षति की फीडिंग

Tue, 09 Nov 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Feeding for damage to farmers' crops is closed for two weeks
मऊ। भाजपा के किसान नेता राकेश सिंह ने कहा है कि जनपद में बाढ़,अतिवृष्टि,तेज हवा से किसानों की फसलों की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक हुई है। लेकिन किसानों की क्षति की फीडिंग 27 अक्तूबर से तहसीलों में बंद है। जिला प्रशो ने लेखपालों को आईडी दिया है, लेकिन वह फसलों की क्षति की फीडिंग का कार्य नहीं कर रहे हैं। 26 अक्टूबर को जिलाधिकारी से किसानों के प्रति निधिमंडल से वार्ता के समय अपर जिलाधिकारी ने किसानों को बताया था कि जिले में 18303 किसानों की फीडिंग हुई है।
विज्ञापन

किसान नेता ने मांग की है कि जिले की चारों तहसीलों में फसलों की फीडिंग का कार्य तुरंत शुरू कराया जाए। जिससे कोई किसान क्षति का मुआवजा पाने से वंचित न रह सके। किसान नेता ने कहा है कि अगर सही तरीके से किसानों की फसलों की क्षति का आंकलन हो तो सभी किसानों को मदद मिल सकती है। किसान नेता ने कहा है कि जिले में 8000 किसानों की फसलों की क्षति की फीडिंग तहसील के लेखपाल लोग नहीं किए हैं। किसान नेता ने आरोप लगाया है कि जिले में लेखपाल फीडिंग के नाम पर किसानों से सुविधा शुल्क भी ले रहे हैं।इस लिये किसानों की क्षति की फीडिंग किसान हित में कराई जाय। जिससे सरकार की मंशा के अनुसार किसानों को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed